Saturday, 29 August 2026

बस यात्री से हवाला के 33 लाख रुपयों की भारतीय करेंसी बरामद


बस यात्री से हवाला के 33 लाख रुपयों की भारतीय करेंसी बरामद

बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना पुलिस ने रोडवेज बस से बाड़मेर से जोधपुर जा रहे 50 वर्षीय माला राम पेशा मजदूरी निवासी आलपुरा थाना गुडामालानी के पास मिले काले रंग के बैग से हवाला की राशि 33 लाख रुपए बरामद किए हैं। संदिग्ध रकम को जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। आरोपी से जब्त रुपए के लेनदेन के संबंध में पूछताछ व जांच की जा रही है।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि होली के अवसर पर असामाजिक तत्व व संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु एएसपी नितेश आर्य व सीओ मदन लाल मीणा को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसएचओ पचपदरा राजेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि माला राम नाम का व्यक्ति रोडवेज बस में बड़ी संख्या में भारतीय करंसी लेकर बाड़मेर से जोधपुर की तरफ जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत बस स्टैंड पहुंची। लेकिन रोडवेज बस जोधपुर की तरफ निकल चुकी थी। पीछा कर पचपदरा-जोधपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से पहले पुलिस ने बस को रुकवाया। बस में बैठे माला राम को नीचे उतार कर उसके पास मिले बैग की तलाशी ली गई। बैग में 500 रुपये के 6500 नोट, 200 के 100 नोट व 50 रुपये के 600 नोट कुल 33 लाख रुपए नगद मिले।

बैग में रखे रुपयों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर थाना पुलिस द्वारा रकम जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल राजूराम व रामचंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




    Previous
    Next

    Related Posts