


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में होली के मौके राजभोग झांकी के समय मंदिर परिसर पहुंची, जहां उन्होंने भगवान के दर्शनों के बाद भक्तों पर गुलाल भी उड़ाया।
राजे के साथ उनके बेटे और झालावाड़ से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, जयपुर शहर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर राजे ने कहा कि होली जयपुर का अनूठा त्योहार है। जहां भगवान के साथ हम लोगों को होली खेलने का मौका मिलता है। होली के रंगों में भगवान का आशीर्वाद मिलता हैं और सभी तबके के लोग उसी रंग और प्यार में एक साथ भगवान के सामने नतमस्तक हैं।