


केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होली के पर्व मनाने सोमवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात के बाद होलिका दहन के कार्यक्रमों में शामिल हुए।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने होली पर जोधपुर अजीत कॉलोनी स्थित निज निवास के समीप होलिका दहन के कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मपत्नी श्रीमती नोनद कंवर के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान निवास के आस पड़ोस और कॉलोनी में रहने वाले सभी गणमान्य लोगों मिले और होली की बधाई शुभकामना दी। बाद में बीजेएस कॉलोनी जोगमाया मन्दिर में दर्शन किए। यहां पर धर्मपत्नी के साथ होलिका की पूजा की। इसके बाद महाराणा प्रताप पार्क स्थित कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और होलिका दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर सभी को होली की बधाई शुभकामना दी।