


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर 7 मार्च मंगलवार को सायंकाल 6:30 बजे पुष्कर स्थित जयपुर घाट पर महाआरती आयोजित की जाएगी।
पुष्कर सरोवर के दिव्य महारथी संघ के संरक्षक शिवानी वध जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सायंकाल 6.30 बजे अजमेर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा के आतिथ्य में आयोजित की जाएगी। भारती के आयोजन में वसुंधरा समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।
महाआरती पंडित कैलाश नाथ दाधीच क्राचार्यत्व और पंडित चंद्रशेखर गौड़ पुजारी द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इस महाआरती में 51 दीपक और 21 स्टैंड दीपक तथा 3 महा आरती एक साथ डीजे साउंड पर की जाएगी। आरती से पूर्व पुष्कर सरोवर का जल अभिषेक पूजा अर्चना की जाएगी।
महाआरती संघ के रघु पारीक, आलोक भारद्वाज, इंदर सिंह पवार, अरुण बाबू पाराशर, बाबूलाल दगदी, जय नारायण दगदी, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, एडवोकेट विभु साक्षी शर्मा, हर्षिता शर्मा, लक्ष्य शर्मा, अर्पित सांखला, पुरुषोत्तम जकेटिया, डॉ. रामनिवास शर्मा, अरुण पाराशर, राजस्थान रावत महासभा के प्रदेश डॉ. शैतान सिंह बड़लिया सहित सैकड़ों भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।