Saturday, 29 August 2026

विपक्ष को संसद में चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं है: राहुल गांधी


विपक्ष को संसद में चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं है: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने  कहा कि विपक्ष को संसद में चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं है।

राहुल गांधी ने रविवार को लंदन के हाउंस्लो में रविवार को 1500 प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए यह बात कही।  उन्होंने कहा कि भारत को चीन से सतर्क रहने की जरूरत है। वह बॉर्डर पर बहुत ज्यादा  सक्रियऔर एग्रेसिव है। 

राहुल ने कहा कि भारत में सरकार विपक्ष की अवधारणा यानी कॉन्सेप्ट को इजाजत नहीं देती है। यही चीज वहां की संसद में भी होती है। तथ्य यह है कि चीन हमारे इलाके में बैठा हुआ है और जब हम सवाल उठाते हैं तो हमें संसद में इसकी इजाजत नहीं दी जाती है। वास्तव में यह शर्मनाक है।'

उन्होंने कहा कि हमारा देश और खुले विचारों वाला देश है। एक ऐसा देश जहां हम अपने ज्ञान को गर्व के साथ देखते हैं। एक-दूसरे का हम सम्मान करते हैं। अब यह सब तबाह हो गया है। आप मीडिया में भी इसे देख सकते हैं। इसके बाद ही हमने भारत जोड़ो यात्रा करने की ठानी।'

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बड़ा अजीब लगता है। एक भारतीय लीडर कैंब्रिज में अपनी बात कह सकता है। हार्वर्ड में अपनी बात कह सकता है, लेकिन भारतीय यूनिवर्सिटी में वह अपनी बात नहीं रख सकता है। विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा करे, सरकार ऐसा नहीं होने देती। यह वो भारत नहीं है, जिसे हम कभी जानते थे।



    Previous
    Next

    Related Posts