Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की


सीएम गहलोत ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित श्री राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।

होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।  सीएम गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सपरिवार उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts