Saturday, 29 August 2026

किरोडीलाल मीणा के समर्थकों के साथ सचिन पायलट के घर पहुंची वीरांगनाएं


किरोडीलाल मीणा के समर्थकों के साथ सचिन पायलट के घर पहुंची वीरांगनाएं
पायलट ने गहलोत सरकार से कहा कि सरकार का केवल यह कहना कि प्रावधान नहीं है, यह काफी नहीं है।इच्छाशक्ति हो तो हर चीज का समाधान निकल सकता है

जयपुर में धरने पर बैठी शहीद वीरांगनाएं किरोडीलाल मीणा के समर्थकों के साथ सचिन पायलट के घर पहुंच गई। आज सचिन पायलट ने पत्रकारों को लंच दिया था। इसी दौरान अचानक वीरांगनाएं उनके निवास पर पहुंच गई। उन्होंने सचिन पायलट से अशोक गहलोत सरकार से मांगे पूरी कराने की गुहार लगाई।


सचिन पायलट ने कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है उनकी मांगों को सारी सीमाएं लांघकर पूरा किया जाना चाहिए। पुलिस ने वीरांगनाओं के साथ जो किया है वह निंदनीय हैं और उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जिस पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पायलट ने गहलोत सरकार से कहा कि सरकार का केवल यह कहना कि प्रावधान नहीं है, यह काफी नहीं है।इच्छाशक्ति हो तो हर चीज का समाधान निकल सकता है।

Previous
Next

Related Posts