Saturday, 29 August 2026

कोर्ट में पेश हुए मनीष सिसोदिया, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे


कोर्ट में पेश हुए मनीष सिसोदिया, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

मनीष सिसोदिया की होली अब तिहाड़ जेल में मनेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को 2  दिन की रिमांड के बाद आज 6 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई का आरोप है दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया की अहम भूमिका थी।

सिसोदिया को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। सीबीआई ने कहा कि हम अभी और पुलिस हिरासत नहीं मांग रहे हैं। लेकिन भविष्य में इसकी मांग कर सकते हैं, क्योंकि आरोपी व्यक्ति का आचरण सही नहीं है। गवाहों को आशंका है कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

    Previous
    Next

    Related Posts