Saturday, 29 August 2026

विद्या मंदिर के होली मिलन समारोह में गुरुओं का किया सम्मान,पूर्व छात्रों ने खेली फूलों की होली


विद्या मंदिर के होली मिलन समारोह में गुरुओं का  किया सम्मान,पूर्व छात्रों ने खेली फूलों की होली

आदर्श विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1967 से लेकर वर्तमान के पूर्व छात्र शामिल हुए।

समारोह का आयोजन सरस्वती वंदना से शुरू किया गया। पूर्व छात्र आलोक कौशिक ने बताया कि सभी ने मिलकर फूलों से होली खेली। आयोजन में पूर्व छात्रों द्वारा अपने गुरुजनों का समारोह में श्रीफल, शॉल और मोतियों की माला द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में वयोवृद्ध गुरुदेव मोहन नागपाल, विष्णु बड़ाया, रामकुमार सिंह पुंढीर, निरंजन शर्मा सहित 20 शिक्षकों का सम्मान किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी  के वाइस चांसलर  और  पूर्व छात्र डॉ. सुधीर सचदेव ने कहा कि अपने सपनो को बच्चों पर मत लादना। बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ संस्कारवान बनाना। बनाने वाले ने उन्हें हमसे भी अच्छा बनाया है। उन्होंने कहा कि आज हम कुछ भी है वो सब गुरुजनों की देन है। इन्ही के आशीर्वाद से हम आगे बढ़े हैं । 

गुलशन खत्री ने बताया कि पूर्व छात्र आपस में मिलकर अपने पुरानी यादों को ताजा किया। कई साथी तो 30-35 साल के अंतराल में पहली बार मिले है। सभी साथियों ने अपने गुरुजनों का पैर छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

होली मिलन समारोह में 500 पूर्व छात्र शामिल हुए एवं स्वरूचि भोज का आनंद लिया। समारोह के अंत मे शांति पाठ किया गया। आगुन्तक पूर्व छात्रों एवं गुरुजनों का स्वागत आलोक कौशिक ने किया। प्रवीण अरोड़ा ने आए हुए सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।

    Previous
    Next

    Related Posts