Saturday, 29 August 2026

डीजीपी मिश्रा ने दी होली की शुभकामनाएं


डीजीपी मिश्रा ने दी होली की शुभकामनाएं
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने होली के अवसर पर राजस्थान पुलिस के जवानो व अधिकारियों एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर परपुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सचेत रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश दिये हैं। 

डीजीपी मिश्रा ने अपने सन्देश में कहा कि होली उत्साह और उमंग से भरा रंगों का पर्व है। इस पर्व पर पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ना केवल ड्यूटी देने के साथ ही कानून व्यवस्था को भी बनाए रखना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष गंभीरता बरतते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता और हुडदंग करने वालों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। 

डीजीपी मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि होली के अवसर पर प्रदेश में परम्परागत सांप्रदायिक सद्भाव बना रहेगा और शांति और सद्भावना के साथ होली का पर्व हर्षोल्ल्लास के साथ संपन्न होगा।

    Previous
    Next

    Related Posts