Saturday, 29 August 2026

नाकाबंदी तोड़ भाग रहे तस्करों की गाड़ी पलटी : बिना नंबरी एक्सयूवी में मादक पदार्थ तस्करी करते 3 गिरफ्तार, 151 किलो डोडा पोस्त जब्त


नाकाबंदी तोड़ भाग रहे तस्करों की गाड़ी पलटी : बिना नंबरी एक्सयूवी में मादक पदार्थ तस्करी करते 3 गिरफ्तार, 151 किलो डोडा पोस्त जब्त

प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़ कर भाग रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर इनकी एक्सयूवी गाड़ी से 151 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर पंकज मेघवाल ओर विनोद मेघवाल थाना पिपल्या मण्डी जिला मंदसौर तथा राजू नायक थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

 एसपी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ से भरी एक सिल्वर कलर की महेंद्रा एक्सयूवी, जिसके आगे का कांच टूटा हुआ है देवगढ़ से धमोतर की तरफ जा रही है। सूचना धमोतर थाना पुलिस को दी गई। सीओ मनीष बडगूजर के नेतृत्व में थाना धमोतर से टीम बना बिहारी घाटे पर नाकाबंदी की गई। सूचना के अनुसार नकोर की तरफ से आई संदिग्ध कार को रुकने का इशारा करने पर ड्राइवर नाकाबंदी के साइड से भागने का प्रयास करने लगा। इसी में उनकी गाड़ी पलटी खा गई। गाड़ी में से एक अभियुक्त निकल कर फरार हो गया।

गाड़ी में तीन जने फंसे थे। पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकाला और नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम पंकज मेघवाल, राजू नायक और विनोद मेघवाल बता भागने वाले का नाम अजय नायक निवासी पिपल्या मंडी बताया। गाड़ी की तलाशी में 10 प्लास्टिक के कट्टों में 151 किलो 200 ग्राम अधकुचला डोडा चुरा मिला। इस पर अवैध डोडा चुरा से भरी एक्सयूवी जप्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

Previous
Next

Related Posts