Saturday, 29 August 2026

सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक मामले में वाइस प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षक शेर सिंह मीणा पर 5000 रुपए का इनाम घोषित


 सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक मामले में वाइस प्रिंसिपल सस्पेंड, शिक्षक शेर सिंह मीणा पर 5000 रुपए का इनाम घोषित

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 में पेपर लीक मामले में संलिप्तता पाए जाने के कारण शनिवार को माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के डायरेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही के उप प्रधानाचार्य अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा निवासी दोलू का बास चोमू को निलंबित किया गया है। 

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर 2022 को आरपीएससी द्वारा सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। सामान्य ज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र को परीक्षा से पूर्व लीक करने वालों के खिलाफ थाना बेकरिया पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में भावरी स्वरूपगंज आबू रोड में वाइस प्रिंसिपल अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह फरार चल रहा है।

Previous
Next

Related Posts