Saturday, 29 August 2026

प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नैना को दिल्ली पुलिस ने 2 अवैध पिस्टल के साथ किया था गिरफ्तार, पीएचक्यू ने किए जारी निलंबित आदेश


प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नैना को दिल्ली पुलिस ने 2 अवैध पिस्टल के साथ किया था गिरफ्तार,  पीएचक्यू ने किए जारी निलंबित आदेश

प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री नैना को पुलिस मुख्यालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में शनिवार को आईजी इंटेलिजेंस द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

एडीजी इंटेलिजेंस एस सेंगत्थिर ने बताया कि प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री नैना हाल कैम्प पांचवी बटालियन आरएसी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित है। विभागीय जांच के चलते इन्हें निलंबित किया गया है।

निलंबन काल के दौरान इनका पदस्थापन मुख्यालय सीआईडी विशेष शाखा किया गया है। 

हरियाणा की रहने वाली और खेल कोटे में राजस्थान से एसआई बनने वाली नैंना कंवल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे अपहरण के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से पकडा है। इसकी सूचना जब राजस्थान पुलिस को मिली तो पुलिस ने बिना समय गंवाए नैंना को निलंबित कर दिया। उसे खिलाफ कार्रवाई अलग से की जा रही है। नैना हाल ही में एसआई बनी थी और अभी तो ट्रेनिंग में ही चल रही थी। नैना पर आरोप हैं उनके पास अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस को आता देखकर ये हथियार फेंक दिए गए, जिन्हें बाद में बरामद कर लिया गया। नैना इंटरनेशनल कुश्ती प्लेयर है और दस बार से ज्यादा विजेता रहीं हैं।

नैना के मामले में शनिवार रात पुलिस मुख्यालय राजस्थान से निर्देश जारी कर दिए गए। एडीजी इंटेलीजेंस एस सेंगाथिर ने बताया कि नैना हाल कैंप पांचवी बटालियन में आरएसी के पद पर तैनात थी। उसके खिलाफ अब विभागीय जांच की जा रही है। विभागीय जांच चलने के दौरान उसे निलंबित कर दिया गया है। निलबंन काल के दौरान नियमानुसार कम सैलेरी मिलेगी और साथ ही उसका मुख्यालय सीआईडी विशेष शाखा जयपुर रखा गया है।

यह है पूरा मामला, इसलिए निलंबित कर दिया गया नैना को हरियाणा केसरी कुश्ती खिलाड़ी नैना हरियाणा राज्य के सुताना जिला पानीपत की रहने वाली है। वह सनसिटी हाईट्स में किराये पर रह रही है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने वांडेट अपराधी सुमित नांदल की तलाश में नैना के फ्लैट पर छापा मारा था। वहां सुमित तो मिला नहीं लेकिन नैना के पास दो अवैध पिस्टल थे जो अचानक पुलिस के आने के कारण उसने खिड़की से नीचे फेंक दिए। बाद में दिल्ली पुलिस ने ये बरामद कर लिए थे और फिर नैना को पकड लिया था।

दिल्ली पुलिस को सुमित के बारे में सूचना मिली थी कि वह पानीपत में कहीं छुपा है और उसकी तलाश में पुलिस वहां पहुंची थी। सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने जब नैना के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा खोला तो पुलिस ने उसके हाथ में दो पिस्टल देखी। बाद में जब नैना को पता चला कि सामने दिल्ली पुलिस है तो वह घबरा गई। बताया जा रहा है कि वह तीन चार साल हरियाणा में ही रह रही है और कुश्ती की तैयारी कर रही है।


    Previous
    Next

    Related Posts