


बाड़मेर जिले में दोपहर बाद सिणधरी इलाके में मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। सिणधरी कस्बे से करीब 15 किलोमीटर दूर चांडो की ढाणी गांव में चाचा और भतीजी घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार और आसपास के लोग सिणधरी के निजी अस्पताल में लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग दोनों के शव को वापस घर पर ले गए।
सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक बिजली गिरने से चाचा खेराजराम पुत्र भंवराराम और साल की भतीजी कुमारी लक्ष्मी पुत्री बींजाराम निवासी महादेव नगर अरनियाली की मौत हो गई।