


तीर्थराज पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ झंडारोहण का महाआरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव की भव्य शुरुआत की गई। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड ने झंडारोहण कर महाआरती कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया।
पुष्कर के ब्रह्मा घाट पर बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ होली महोत्सव का आगाज किया गया इस अवसर पर पुष्कर के सभी 52 घाटों को विशेष रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के त्यौहार राजस्थान की संस्कृति समृद्धि को सुशोभित करते हैं । जिससे राजस्थानीय़ों के जीवन रंग एवं उत्साह से भरा होता है। उन्होंने कहा कि हमारे लोकगीत लोकनृत्य हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को दर्शाता है राजस्थान के त्योहारों से राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक दिखती है !
उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा त्योहार राजस्थान में मनाए जाते हैं राजस्थान की पुष्कर की होली को अंतरराष्ट्रीय पटल पर आयाम देने के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव- 2024 का आयोजन किया जा रहा है ।
अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव में महा आरती के बाद ब्रह्मा वाटिका में धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया । भजन संध्या में श्री राम भारतीय कला केंद्र की शास्त्रीय कलाकार विद्या शाह अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार विद्या शाह ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुत किया मन सागा म्रेरा यार फकीरी में गाकर पाश्चात्य संस्कृति को पीछे छोड़ दिया । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा पुलिस महानिरीक्षक रूपिद्र सिंह जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर देविका तोमर, वैभव शर्मा, रामावतार शर्मा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त आक्य गोदारा, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, नगर पालिका के अधिकारी अधिशासी अधिकारी बीएल मीणा, जिला परिषद के विजय सिंह, संदीप कुमार, प्रियंका रघुवशी, इस्लाम खान, शिव कुमार बंसल, नोरत गुर्जर, अजय तैनगौर, तारा चंद गहलोत ,संजय दगदी, ओम डोलिया, हेमंत जोघा, कपिल सारस्वत, सैयद फैसल, मानसिंह रावत, जय शंकर चौधरी, भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थें। कार्यक्रम का संचालन वृतिका शर्मा ने किया।
कल रविवार को होली महोत्सव के अंतर्गत पुष्कर में महाआरती पद्म गुलाबो का कालबालिया नृत्य एवं अनुराधा पोरवाल की भजन संध्या का आयोजन होगा।