Saturday, 29 August 2026

लादी देवी हत्याकांड के आरोपियो की गिरफ्तारी नही, गुस्साएं ग्रामीणों ने बीसलपुर-देवली सड़क मार्ग किया जाम,15 दिन का अल्टीमेटम


लादी देवी हत्याकांड के आरोपियो की गिरफ्तारी नही, गुस्साएं ग्रामीणों ने बीसलपुर-देवली सड़क मार्ग किया जाम,15 दिन का अल्टीमेटम
गुस्साएं ग्रामीणों ने बीसलपुर-देवली सड़क मार्ग जाम किया

टोंक जिले के देवली पुलिस थानांतर्गत गांवडी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 2 फरवरी की रात  को एक वृद्ध विधवा महिला के हाथ काट करके लूट की  नीयत से चांदी के कड़े लूट करके फरार हो जाने के मामले मे अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। हत्याकांड का खुलासा नही होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने शनिवार को देवली-बीसलपुर -राजमहल सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

ग्रामीणों ने हत्याकांड में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की वही स्थानीय अधिकारियों ने समझाईश की कोशिश की लेकिन ग्रामीण तस से मस नही हुए। इस मामले की गम्भीरता को भांपते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने गांवड़ी गांव में घटना स्थल का निरीक्षण किया था जिन्होंने मृतका लादी देवी के परिजनों सहित ग्रामीणों से बातचीत की थी साथ ही घटना की जानकारी ली थी।

ग्रामीणों का कहना है कि 2 फरवरी को साठ वर्षीय महिला लादी बाई गुर्जर निवासी गांवडी अपने मकान से करीबन दो किलोमीटर दूर सिरोही की तरफ अपने खेत में मवेशी चराने के लिए गई थी।वह  देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने  वृद्ध महिला की तलाश की शुरू की।परिजन खेत में पहुंचे तो वहां महिला का शव जिसके हाथ कटे हुए मिला। महिला की घटना के बाद मौत हो चुकी थी तथा अज्ञात लुटेरे महिला के हाथों से कड़े और मांदलियां लेकर फरार हो गए थे।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पांच दिन में आरोपियों को नही पकड़ा गया तो आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद एसपी ने विश्वास दिलाया था कि जल्दी ही लादी देवी हत्या कांड के आरोपियों को पकड़ने में कामयाब होगी। लेकिन अभी तक कार्यवाई नही होने से शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा जिन्होंने बीसलपुर,राजमहल व देवली सड़क मार्ग रोक करके जाम लगा दिया वही धरने पर बैठ गए।बाद में देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार,एसडीएम दुर्गा प्रसाद एवं थानाधिकारी जगदीश की समझाईश तथा 15दिन में आरोपियों का पता लगा करके उनकी गिरफ्तारी का समय देते हुए जाम हटाया।




    Previous
    Next

    Related Posts