Saturday, 29 August 2026

गहलोत सरकार के बेहतर प्रबन्धन से राजस्थान विकास की तरह बढ़ रहा: महेंद्र गहलोत


गहलोत सरकार के बेहतर प्रबन्धन से राजस्थान विकास की तरह बढ़ रहा:  महेंद्र गहलोत

केश कला बोर्ड के अध्यक्ष  महेंद्र गहलोत ने कहा है कि राज्य की गहलोत सरकार के बेहतर प्रबंधन की बदौलत राज्य की आर्थिक विकास दर 14.04 प्रतिशत है इसी से प्रतीत होता है कि प्रदेश विकास की तरफ बढ़ रहा है। 

उन्होंने केंद्र की भाजपा शासित सरकार को कोसते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। जिससे महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस का राज बदलने का रिवाज बदलने वाला है।  सीएम गहलोत ने इस साल के बजट को बचत,राहत व बढ़त वाला  बताते हुए कहा कि इस बजट से आमजन पैसे की बजट होगी वही महंगाई से राहत मिलेगी तथा राजस्थान आगे बढ़ेगा।

केश कला बोर्ड के अध्यक् महेंद्र गहलोत शनिवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  की अगुवाई में राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2023 -24 के लिए पेश किए गए बजट सम्बन्धी जानकारी पत्रकारों को देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही  गरीब व मिडिल क्लास परिवारों के समक्ष घर का खर्चा चलाना बड़ी चुनोती है।उन्होंने राज्य सहित टोंक जिले के लिए बजट में कई गई घोषणाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की गहलोत सरकार के बजट की योजनाओं से आमजन के पास पैसा आएगा वही बचत का मौका मिलेगा। 

उन्होंने टोंक को रेल से जोड़ने के मामले में केंद्र की भाजपा को आड़े हाथों लिया,लेकिन इस मामले में रेल मंत्रालय की शर्त भूमि अवाप्ति की मुआवजा राशि एव रेल लाइन पर खर्च राशि की आधी राशि राज्य सरकार द्धारा वहन किए जाने का सहमति पत्र नही भेजने की बात कही तो।गहलोत ने इस मामले में मुख्यमंत्री से बातचीत किए जाने का आश्वासन दिया।

बीसलपुर बांध का ओवरफ्लो पानी टोरडी सागर में डाले जाने की किसानों की मांग नही माने जाने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि यह सीएम साहब की नॉलेज में लाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, एडीएम शिवचरण मीणा, जिला परिषद टोंक के सीईओ देशलदान, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी,हंसराज गाता, टोंक देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी मीणा भी मौजूद थे।



    Previous
    Next

    Related Posts