Saturday, 29 August 2026

नेट थिएट पर तबले की तिहाई,उंगलियों थिरकी तो तबले के दाया बाया बोल उठे


नेट थिएट पर तबले की तिहाई,उंगलियों थिरकी तो तबले के दाया बाया बोल उठे

नेट थिएट कार्यक्रमों की श्रंखला में आज युवा तबला कलाकार रितिक व्यास ने तबले पर अपनी उंगलियों पर ऐसा जादू बिखेरा की दर्शक वाह-वाह कर उठे l

नेट थिएट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि कलाकार रितिक व्यास  ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ताल- तीन ताल में तबला वादन कर की  l इसके पश्चात उन्होंने  पेशकार, घरानों के कायदे, रेला, टूकड़ा, गत फरमाइशी गत, द्रुत लय में त्रिपल्ली आदि पेश की l इसके बाद रितिक ने फरमाइशी चक्रधार  गत, बजाकर लोगों की वाही वाही लूटी l 

रितिक व्यास  ने तबले की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता और गुरु जो कि एक जाने-माने तबला वादक हैं, दिनेश व्यास से लीl  उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला lइनके साथ हारमोनियम पर भानु कुमार राव ने असरदार संगत कर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया l कार्यक्रम का संचालन  आरडी अग्रवाल ने किया l

कार्यक्रम में प्रकाश व्यवस्था मनोज स्वामी एवं तपेश शर्मा, कैमरा अनिल मारवाड़ी, मंच सज्जा जितेंद्र शर्मा, देवांश सोनी जीवितेश शर्मा एवं अंकित शर्मा नोनू  की रही l




    Previous
    Next

    Related Posts