


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और हम सालासर बालाजी मंदिर को भव्य बनाएंगे। सालासर मंदिर परिसर में जन्मदिन से पूर्व 4 मार्च शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हुए यहाँ से सब तय करके जाए कि हम साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाएँगे। राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबकी खुशहाली की हनुमान जी से कामना करती हूं और उन्होंने हनुमान चालीसा की दो पंक्तियां केसरी नंदन को समर्पित-राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसारे,सब सुख लहै तुम्हारी सरना,तुम रक्षक काहूं को डरना। माहौल को धार्मिक बना दिया और इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि मेरी पहली गुरु मेरी माँ राजमाता साहब ने सिखाया- राजस्थान की जिस धरती ने आपको गले लगाया और अपनाया है,उसके लिए यदि प्राण भी चले जाए तो कम।उन्होंने कहा कहा किस्व.अटल जी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहने का अदम्य साहस दिया। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु श्रद्धेय स्व.भैरौं सिंह ने मुझे आत्मविश्वास से सींचा और मुझे राजनीति का पहाड़ा सिखाया। उन्होंने कहा कि मैं 2002 से ही निरंतर राजस्थान की सेवा में। उन्होंने कहा कि यहाँ राजस्थान के हर क्षेत्र के मेरे अपने नज़र आ रहें हैं,जो मुझे यहाँ आशीर्वाद देने और मेरा हौसला बढ़ाने आयें हैं।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि हर दौर में आप मेरे साथ खड़े रहे। कितनी ही बाधायें आई,कितनी ही अड़चने आई,आपने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। चट्टान बन कर मेरे साथ खड़े रहे।मैं आप सब की अंतर्मन से आभारी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश के हर क्षेत्र में गए।लोगों से वादा किया कि सेवा का अवसर मिला तो एक ऐसी सरकार देंगे,जिसमें हर वर्ग की ख़ुशहाली का प्रयास होगा और उस चुनाव में आपने पहली बार भाजपा को 120 सीटें देकर सरकार बनाई।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि लेकिन 2018 में फिर झूँठे झाँसो में आ कर मामूली मतों के अंतर से हम फिर पीछे रह गये।लोकसभा चुनाव 2019 में आपने हमें 25 की 25 सीटें दी। विकास के ऊँचे पायदान पर आसीन हमारा प्रदेश इनके राज में फिर तेज़ी के साथ नीचे आ गया। उन्होंने कहा कि जिन्हें जनता की सुरक्षा के लिए चुन कर भेजा था,वे पूरे समय अपनी कुर्सी की सुरक्षा में लगे रहेऔर इन्होंने क्या किया ? या तो हमारी योजनाओं को बंद किया या उनका नाम बदल दिया।भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना बंद कर दी। उन्होंने कहा कि हमने मुफ़्त ईलाज के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी,उसका नाम बदल कर चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना कर दिया। इनको चिरंजीवी योजना में 33 लाख मरीज़ों में से 100 मरीज़ों को भी पूरा क्लेम नहीं मिला।अब फिर 25 लाख तक के मुफ़्त ईलाज की घोषणा।जब 10 ही खर्च नहीं हो रहे 25 कैसे होंगे ? बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में तो इनकी इस योजना से ईलाज ही नहीं हो रहा।हमारी योजना में तो सब अस्पताल शामिल थे।सबका ईलाज होता था।लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि सुनने मात्र से ही रूह काँप जाती है कि सिरोही के सरकारी अस्पताल में एक माह के बच्चे को कुत्ते नौच-नौच कर खा गये। सोचिए उसके माता-पिता पर क्या बीती होगी ? क्या यही है आपका चिरंजीवी प्लान ? सब माता-पिता अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखते है।जब यह सपना पूरा करने का समय आता है और वह प्रतियोगी परीक्षा में बैठता है।पेपर लीक के कारण उसके जीवनभर की मेहनत बेकार।उस पर क्या बीतती होगी। इस सरकार में ऐसा एक बार नहीं बीसियों बार।सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता ख़त्म।
उन्होंने कहा कि युवा बेरोजग़ार याचक बनकर,सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहें है और सरकार कुछ नहीं कर रही। मास्टर माइंड को सरकार जानती है पर नहीं पकड़ रही।ऊपर से मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि साढ़े 3 लाख युवाओं को सरकारी नोकरी दे रहें हैं।अगर सच है तो इनके नाम-पाते सरकारी वेब साइड पर क्यों नहीं डालते ? हमने तो डाले थे। हक़ीक़त यह है सरकारी नौकरी देने का एक लाख का आँकड़ा भी नहीं छू पायेगी। कब वेकंसी निकलेगी ? कब नौकरियाँ देंगे ? झूँठ पर झूँठ।सब दूर हाहाकार मचा हुआ है।
राजे ने कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस भी है। साढ़े 4 साल ऐसी सरकार को झेला हैं।जिसमें कोई सुरक्षित नहीं। न महिला,न दलित,न व्यापारी,न किसान,न आमजन ।एक तरफ मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश अमृतकाल मना रहा है।वहीं दूसरी ओर राजस्थान में अराजकता,अन्याय और बेरोज़गारी के कारण जनता खून के आसू पी रही है। लूटपाट-दुष्कर्म-दलित अत्याचार-डकैती-धार्मिक उन्माद-गैंगवार। राजस्थान अन्य प्रदेशों के अपराधियों की शरण स्थली बन गया है।जनता जाए तो जाये कहाँ ?
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि प्रदेश जल रहा है और मुख्यमंत्री जी चैन की नींद सो रहें हैं। उन्हें अंदाज़ नहीं है कि अब वो वक्त आ गया,जब जन विरोध की यह आग उनकी कुर्सी तक पहुँचेगी,जिसमें न उनकी कुर्सी बचेगी और न उनकी कांग्रेस सरकार। उन्होंने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार चरम पर है। छोटे से छोटे काम बिना पैसे के नहीं। अवैध खनन में करोड़ों रुपए लोग डकार गए। आप फ़िगर्स उठाकर देख लीजिए,राजस्थान पूरे देश में भ्रष्टाचार में देश में टॉप पर है।कितनी शर्म की बात है।किसानों का क़र्ज़ माफ़ी का वादा पूरा नहीं हुआ।सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले किसानों की बीमा राशि ही जमा नहीं कराई।इसलिए प्रदेश के किसानों का वर्ष 2022-23 में बीमा ही नहीं हुआ।किसानों को लोन देते वक्त उनसे बीमा का प्रीमियम वसूल लिया गया है। बिजली का भी बुरा हाल।बिजली उत्पादन ठप।जयपुर तक में बिजली की कटौती।हमारे समय में घरेलू बिजली गाँवों तक में 22 से 24 घंटे तक मिलती थी।
पूर्व सीएम राजे ने कहा विधानसभा में प्रस्तुत बजट बजट नहीं,कांग्रेस का घोषणापत्र बन गया है।ज़ो क़भी पूरा नहीं होगा। प्राइमरी स्कूल के भवन पर गवर्न्मेंट कॉलेज लिखवा दिया और खुल गया कॉलेज।हिंदी मीडियम स्कूल पर इंगलिश मीडियम स्कूल लिखवा दिया और खुल गया इंगलिश मीडियम स्कूल। न इंग्लिस मीडियम में इंग्लिश के अध्यापक?और न ही कॉलेज में प्रिन्सिपल।
राजे ने कहा कि सालासर बालाजी मंदिर क़ो केंद्र बिंदु मानकर,हमारी सरकार ने इसे सभी मार्गो से जोड़ने का काम हमनें काम किया।इसके अलावा राजस्थान में जो भी प्रमुख मंदिर थे,उन्हें हमने सड़कों से जोड़ कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया। मैं नितिन गड़करी जी के साथ सालासर 10 मार्च 2017 को आई थी,तब हमने सड़कों के जो वादे किए थे सब पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि मैं संगठन के सिपाही के रूप में आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन,राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के नेतृत्व में विचारधारा की मशाल लेकर चल रही हूँ। इसलिए मैंने जो बालाजी की आस्था और आपके आशीर्वाद का जो दीप जलाया है,वह किसी आँधी और तूफ़ान से बुझने वाला नहीं हैं।आपकी सेवा का जो संकल्प मैंने लिया है। वह पूरा होकर रहेगा।