Saturday, 29 August 2026

पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का सीएम निवास का घेराव कर किया प्रदर्शन, भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, डॉ. पूनिया और राठौड़ हिरासत में


पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा  का सीएम निवास का घेराव कर किया प्रदर्शन, भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, डॉ. पूनिया और राठौड़ हिरासत में

प्रदेश में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान  मुख्यमंत्री निवास के लिए निकले भाजपा नेताओं और कार्यकर्तओं को पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक के पास ही रोक लिया।  भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन चलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया और भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़  सहित सभी नेताओं को हिरासत में लिया।

इससे पहले  भाजपा मुख्यालय के बाहर जनसभा हुई। जिसे  भाजपा प्रभारी  और सांसद अरुण सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  डॉ.सतीश पूनिया के साथ विधानसभा के भाजपा विधायक दल के उप नेताराजेंद्र राठौड़ संबोधित किया।इसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे  भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री आवास की और घेराव के लिए निकले। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सिविल लाइंस फाटक तक पहुंचे। जिन्हें पहले से मौजूद पुलिस दल ने रोक लिया।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा  ने कहा कि युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी। लेकिन पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर हम पहले भी आवाज उठाते आए है। आज भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे है, और आगे भी युवाओं कि आवाज उठाते रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts