


भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पे (इंडिया) लिमिटेड पर 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एक बयान में कहा है, “यह पाया गया कि अमेजन पे केवाईसी आवश्यकताओं पर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी” आरबीआई ने अमेजन पे (इंडिया) को एक नोटिस जारी कर कारण बताने की सलाह दी थी कि निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।
इसके बाद कंपनी के जवाब पर विचार करने के बाद आरबीआई इस नतीजे पर पहुंचा कि उसके निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप सही हैं और ऐसे में उस पर मौद्रिक जुर्माना लगाया गया।