Saturday, 29 August 2026

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना


Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच होली से पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर संभाग के जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जिले में आज बादल छा सकते हैं। वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही 4 और 5 मार्च को अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सिस्टम और उत्तर भारत में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मध्य भारत के राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है। इस सिस्टम के असर से ही राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा।

Previous
Next

Related Posts