Saturday, 29 August 2026

भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख घूस लेते गिरफ्तार, कार्यालय-घर से मिला 8 करोड़, कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड का अध्यक्ष पद छोड़ा


भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख घूस लेते गिरफ्तार, कार्यालय-घर से मिला 8 करोड़, कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड का अध्यक्ष पद छोड़ा

कर्नाटक में गुरुवार को लोकायुक्त ने भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया। प्रशांत की गिरफ्तारी पिता के बेंगलुरु स्थित कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड से कार्यालय से हुई।

लोकायुक्त ने कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड  कार्यालय और प्रशांत के घर पर छापा मारा तो 8 करोड़ कैश बरामद हुआ। गिनती करने के बाद अधिकारियों ने नोटों के बंडल बिस्तर पर रख दिए।

भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा ने कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जिस टेंडर के मामले में बेटे ने घूस ली, उसमें मैं शामिल नहीं हूं। वीरुपक्षप्पा के इस्तीफे से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि लोकायुक्त को दोबारा शुरू करने का मकसद राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करना था।

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, प्रशांत कर्नाटक एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के 2008 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए कच्चे माल को खरीदने की डील के लिए एक ठेकेदार से 80 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्‍त से की थी।

शिकायत पर लोकायुक्त ने प्रशांत को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड के चेयरमैन और भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा ओर से ये रकम ली गई है। ऐसे में रिश्वत लेने के इस मामले में पिता और पुत्र दोनों आरोपी हैं।

प्रशांत के पिता मदल वीरुपक्षप्‍पा कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्‍नागिरी से विधायक हैं। उन्होंने कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी मुझे मीडिया के जरिए मिली। इस बारे में मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है, क्योंकि वह अब लोकायुक्त की कस्टडी में है। मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं।




    Previous
    Next

    Related Posts