


विधानसभा में 17 मार्च को वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट पारित किया जाएगा। 17 मार्च को विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक बहस के बाद होगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। विधानसभा में सरकारी रूप सचेतक महेंद्र चौधरी कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 मार्च को बजट बहस की चर्चा का जवाब देंगे और इस जवाब के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की बैठक में 20 मार्च तक का विधानसभा का कामकाज तय किया गया।