


इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। भारत भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में बना हुआ है, लेकिन उसे अब अहमदाबाद में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
भारतीय टीम के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम महज 109 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 197 रन का स्कोर खड़ा किया और 87 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
वहीं, तीसरे दिन के खेल के पहले सेशन में ही कंगारू टीम ने ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन की अहम साझेदारी से तीसरा टेस्ट अपने नाम किया।