Saturday, 29 August 2026

4 मार्च को विधानसभा नहीं चलेगी, कार्य सलाहकार समिति की बैठक में हुआ निर्णय, भाजपा युवा मोर्चा ने विधानसभा घेराव की जगह मुख्यमंत्री निवास के घेराव का किया ऐलान

4 मार्च को विधानसभा नहीं चलेगी, कार्य सलाहकार समिति की बैठक में हुआ निर्णय, भाजपा युवा मोर्चा ने विधानसभा घेराव की जगह मुख्यमंत्री निवास के घेराव का किया ऐलान
राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई 4 मार्च शनिवार को स्थगित हो जाने के कारण अब भाजपा युवा मोर्चा को अपना कार्यक्रम विधानसभा घेराव को बदलना पड़ा है। अब युवा मोर्चा विधानसभा घेराव की जगह मुख्यमंत्री निवास का घेराव 4 मार्च को करेगा।

विधानसभा सलाहकार समिति की शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई इस बैठक में तय किया गया कि 4 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही नहीं रखी जाए। ऐसे में भाजपा युवा मोर्चा के अपने प्रदर्शन के स्थान को भी परिवर्तन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

    Previous
    Next

    Related Posts