


पत्नी से एक युवक के अवैध संबंध के चलते जालोर जिले के सांचौर में बुधवार दोपहर ढाई बजे पति-पत्नी ने अपने 5 बच्चों के साथ नर्मदा नहर में छलांग लगा दी। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों के हाथ एक-दूसरे से रस्सी से बंधे हुए थे। इनके शव शाम करीब साढ़े छह बजे मिले, जबकि 9 साल के एक बच्चे का शव अलग से शाम करीब 4 बजे मिला।
पिता शंकराराम ने अपने बच्चों सुसाइड से आधा घंटे पहले उसने बच्चों को आइसक्रीम और बिस्किट दिलाया था। इसके बावजूद भी गलीफा के रहने वाला शंकराराम ने मंगलवार दोपहर पत्नी बादली , बेटी रमीला , बेटा विक्रम, बेटी संगीता , बेटी कमला और बेटा हितेश के साथ घर से गायब हो गया।
बुधवार को सिद्धेश्वर में नर्मदा नहर में सभी के शव मिले। जब शव बाहर निकाले गए तो उन्हें देखकर किसी को आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। केवल एक बच्चे को छोड़कर बाकी सभी के शव एक चुन्नी से आपस में बंधे थे। मामले में उसके भाई ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक चेलाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके कारण उसने खुद को ही खत्म करने की सोची थी। शंकराराम को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी युवक से अवैध संबंध थे। जिसके कारण शंकराराम और उसकी पत्नी बादली देवी के बीच कई दिनों से विवाद और तनाव चल रहा था। एक बार तो इनमें समझाइश कर दी गई, लेकिन मामला थमा नहीं। शनिवार शाम को एक पंचायत और हुई, जिसमें शंकराराम ने युवक को चेतावनी दी। पंचायत ने भी उसे समझाया और तय हुआ कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा।
समझाइश के अगले ही दिन प्रेमी ने उसे कॉल पर धमकाया कि पंचायती कर क्या कर लिया? बस, यहीं से शंकराराम खुद को खत्म कर लेना चाहता था। पति-पत्नी के बीच शक और झगड़ा इस कदर बढ़ चुका था कि घर में आए दिन मरने मारने की बातें होती थी। शुरुआत में तो शंकराराम अकेले ही खुद को खत्म करने की बात कहता था, लेकिन मंगलवार को जब वह घर से निकला तो पत्नी ने भी साथ मरने की बात कही और फिर बच्चों को भी साथ ले लिया।