


टोंक जिले के घाड़ पुलिस थानांतर्गत नेशनल हाइवे टोंक-देवली के बीच देवड़ावास के समीप गुरुवार की सुबह खाटू श्यामजी कर दर्शन के बाद वापिस देवली जा रही वेन कार खड़े कन्टीनर ट्रक से जा भिड़ी । इस हादसे में एक ही परिवार के तीन जनों सहित चार की दर्दनाक मौत और तीन जने घायल हो गए।
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही घाड़ पुलिस थानाधिकारी राधाकिशन मय पुलिस जाप्ते के घटनास्थल पहुंचे जिन्होंने घायलों को सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया।साथ ही चारों मृतको के शव मोर्चरी में रखवाए गए है।
एसएचओ राधाकिशन ने बताया कि श्यामनगर देवली निवासी मनीष शर्मा पुत्र बंशीलाल(45),उसकी पत्नी ईशु शर्मा(40),पुत्री दीपाली(22),उसका छोटा भाई अमित शर्मा(40),उसका पडौसी अंशुल जैन पुत्र पारस कुमार(29)तथा नसीराबाद के रामसर निवासी रवि चमार पुत्र कैलाश व केकड़ी निवासी निकेश पुत्र रतनलाल खाटू श्यामजी के दर्शन करके वेन कार से वापिस देवली लौट रहे थे।जिस दौरान देवड़ावास के समीप ही खड़े कन्टीनर ट्रक के पीछे वेन कार जा भिड़ी।
इस हादसे में मनीष शर्मा उसकी पत्नी ईशु शर्मा,भाई अमित शर्मा एव रवि चमार की मौत हो गई।वही दीपाली शर्मा,अंशुल जैन तथा निकेश घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया है।वेन कार में सवार लोग बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे खाटू श्याम जी से वापिस देवली के लिए रवाना हुए थे ज8स दौरान यह हादसा गुरुवार की तड़के पांच बजे देवड़ावास के समीप हुआ है।इस हादसे में एक ही परिवार के दो सगे भाईयों एवं एक महिला की मौत हो जाने से देवली में कोहराम मच गया।