


व्यापारी का अपहरण कर 1 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश बंदूक दिखाकर व्यापारी और साथी युवती को उसकी गाड़ी में अपहरण कर ले गए। बंधक बनाकर चलती गाड़ी में दोनों से जमकर मारपीट की। 10 लाख रुपए में सौदा होने पर पैसे लेकर व्यापारी को छोड़ा । अपहरणकर्ता ने साथी युवती को अभी तक नहीं छोड़ा है। मुहाना थाने में पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया किविकास कुमार महेन्डा का प्रण किया गया था। विकास पालडी मीना खोह नागोरियान का रहने वाला है। विकास कुमार महेन्डा का ट्रांसपोर्ट का काम धंधा है। 25 फरवरी की शाम उसकी धर्म बहन आरोही ने कॉल कर उसे मिलने बुलाया था। घर पर खाना खाने के बाद वह बहन से मिलने मानसरोवर स्थित होटल हयात रेजिडेंसी के सामने पहुंचा। मुख्य रोड पर चाय की दुकान पर गए। इसके बाद होटल के पास घर पर छोड़ आया। रात करीब 10:30 बजे लौट कर जैसे ही गाड़ी के पास आया, इतनी देर में 4-5 लोग आए। धक्का देकर कनपटी पर गन लगाकर गाड़ी में पटक लिया। उसके साथ मौजूद धर्म बहन की सहेली को भी अपहरण कर लिया गया। आंखों पर पट्टी और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। रातभर उसकी गर्दन पर गन लगाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। चलती गाड़ी में गन पॉइंट पर उसके साथ और लड़की से मारपीट की।
26 फरवरी की सुबह गाड़ी में अपहरणकर्ता ने एक करोड़ की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। पानी पीने के बहाने विकास ने आंखों की पट्टी खुलवाई। तब उसे साइड बोर्ड पर थानागाजी लिखा दिखा। कोटपूतली की ओर पुलिया के नीचे नारियल पानी लिया। उसे पिलाया गया। शाहपुरा एरिया से विराट नगर अलवर पहाड़ों पर ले गए। पहाड़ों पर ले जाकर 1 करोड़ की फिरौती के लिए उसकी खूब पिटाई की गई।
व्यापारी से मारपीट के साथ परिवार के अपरहण करने की धमकी दी गई। अपहरण करने वालों ने कहा कि अगर कोई इंसान में मामला दर्ज कराया तो 15 दिन में वापस अपहरण कर लेंगे और सीधे गोली मारेंगे।अपहरणकर्ताओं ने कहा कि तेरे बदली कदम पर चलते हैं और तेरी 15 दिन से हम निगरानी कर रहे थे । अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी की गाड़ी में रखे 2.38 लाख रुपए निकाल लिए और एटीएम से पूरा पैसा निकाल लिया गया। उससे मारपीट कर सोने की चेन व अंगूठी, जेब में रखे 91 हजार रुपए व डॉक्यूमेंट भी लूट लिए। उसके मोबाइल को तोड़ दिया। 10 लाख रुपए में सौदा होने पर तीसरे आदमी से मानसरोवर में दिलवाने के बाद शाम करीब 4 बजे उसे छोड़ा गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचा।
27 फरवरी को मुहाना थाने पहुंचकर पीड़ित व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया। शिकायत में यह भी बताया कि उसके साथ जिस लड़की का अपरहण किया है, उसे अपहरणकर्ताओं ने अभी तक नहीं छोड़ा है। व्यापारी ने कहा कि उसका मोबाइल फोन उसकी धर्म बहन के पास है। करीब 4 महीने से ही वह उसे जानता था। बहरोड इलाके में अपहरणकर्ता उसकी गाड़ी को छोड़ गए। लावरिस हालत में मिली गाड़ी को बहरोड़ पुलिस ने थाने में खड़ा कर उसको कॉल कर सूचना दी।