


पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा की 90 वर्षीय माताजी केसर देवी का मंगलवार को जयपुर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी और जयपुर में इसका इलाज चल रहा था।
केसर देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नयागांव मंडरायल में किया जाएगा। इससे पहले उनके शव को जयपुर से उनके पैतृक गांव लाया गया।