Saturday, 29 August 2026

विधानसभा में गृह और जेल विभाग पर होगी चर्चा, सुबह 11:00 बजे से प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही होगी शुरू


 विधानसभा में  गृह और जेल विभाग पर होगी चर्चा, सुबह 11:00 बजे से प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही होगी शुरू

लंबी छुट्टियों के बाद राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगी। प्रश्नकाल होने के साथ ही विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी  भाजपापूर्व विधायक हरीश कुमावत सहित विविध पूर्व विधायकों और लोगों के को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शून्यकाल स्थगन प्रस्ताव और नियम 295 के प्रस्ताव  प्रस्ताव के माध्यम से अपनी समस्या है सदन में रखेंगे।

विधानसभा में  गृह और विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होनी है। इस  विधानसभा में देर रात तक चर्चा होगी और उन्हें पारित किया जाएगा।कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा राजस्थान कृषि उपज मंडी  की अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे। नगर विकास मंत्री शांति धारीवाल भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। 

सहकारिता मंत्री उदय आंजना राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ लिमिटेड का अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड का 27 वां वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2021-22 का प्रस्तुत करेंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव  राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर का वर्ष 2019-20 और 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन  और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुरसदन में प्रस्तुत करेंगे।







    Previous
    Next

    Related Posts