Saturday, 29 August 2026

4 मार्च को पूर्व सीएम राजे अपना जन्मदिन सालासर बालाजी में मनाकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन,भाजपा ने बताया निजी कार्यक्रम, पार्टी ने विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम रखा


4 मार्च को पूर्व सीएम राजे अपना जन्मदिन सालासर बालाजी में मनाकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन,भाजपा ने बताया निजी कार्यक्रम, पार्टी ने विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम रखा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 8 मार्च को जन्मदिन है। लेकिन 8 मार्च को होली होने के कारण वसुंधरा के समर्थकों ने 4 मार्च को शेखावटी के सालासर बालाजी धाम में उनका जन्मदिन बनाने का ऐलान किया है। इस जन्मदिन जश्न के मौके पर 1 लाख लोगों की जनसभा करके पूर्व सीएम राजे अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। चूरु जिले  से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया और प्रतिपक्ष के उपनेता चूरू विधानसभा से विधायक हैं ऐसे में दोनों नेताओं को  संकेत देने का का प्रयास होगा कि उनके बिना भी उनके गृह जिले में वसुंधरा दमखम रखती हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने 4 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान कर दिया है। इसका मूल मकसद यही है कि किसी तरह से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में लोग नहीं पहुंचे। यही कारण है कि डॉ पूनिया ने कहा है कि जन्मदिन का कार्यक्रम पार्टी का नहीं है । भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर घेराव करेगी। इस घेराव में प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाने का ऐलान किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक कैलाश मेघवाल ने कहा कि भीलवाड़ा से अच्छी संख्या में कार्यकर्ता सालासर जाएंगे। पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि सीकर  8 विधानसभा क्षेत्र से अच्छी संख्या में कार्यकर्ता सालासर पहुंचेंगे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि झुंझुनू जिले से भी कार्यकर्ताओं में 4 मार्च को सालासर पहुंचने की उत्साह है । उनकी कोशिश है कि अच्छी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। इसी को लेकर तैयारियां और बैठकों का सिलसिला पिछले सप्ताह चल रहा है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थकों ने अभी से चुनौती मानते हुए राजे के जन्मदिन की  तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। इन तैयारियों  की देखरेख चूरू से भाजपा सांसद राहुल कसवा,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सराफ, प्रताप सिंह  सिंघवी  पूर्व मंत्री यूनुस खान और राजपाल सिंह शेखावत, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा सहित कई नेता लगातार अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में बैठकें करके वसुंधरा समर्थकों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

पूर्व सीएम राजे के इस बार जन्मदिन के माध्यम से पूरे प्रदेश में धार्मिक संदेश देने की तैयारी  की जा रही है  इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हरिद्वार के स्वामी अवधेशानंद गिरि के आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है सालासर मंदिर के पुजारी मांगीलाल पुजारी ने बताया की पूजा-पाठ होगा इसके बाद हवन भी किया जाएगा उसके बाद जनसभा का आयोजन सालासर कस्बे में रखा गया है।

सबसे ज्यादा जोर सीकर, चुरू, नागौर, झुंझुनूं जिलों से भीड़ जुटाने पर है, साथ ही बाकी जिलों से भी समर्थकों को भीड़ लाने के लिए कहा गया है। सीकर जिले की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ देख रहे है। वे सीकर की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बैठके कर चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को झुंझुनूं जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह पूर्व मंत्री युनूस खान ने नागौर जिले के साथ-साथ आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली हुई है। चूरू सांसद राहुल कस्वां को चूरू जिले से लोगों को आयोजन स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है, चूंकि सालासर चूरू जिले में है, इसलिए राहुल कस्वां मौके पर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।





Previous
Next

Related Posts