


मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आमजन को निःशुल्क इलाज मिल रहा है।
उनियारा तहसील के ग्राम बनेठा निवासी बुद्धि प्रकाश को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने राहत प्रदान की है। बुद्धि प्रकाश की दुर्घटना से हाथ की अंगुली में गंभीर चोट लग गई थी। उसने टोंक शहर स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लिया। चिकित्सक ने जांच करने पर बुद्धि प्रकाश को बताया कि इसका ऑपरेशन ही उपचार है, यदि ऑपरेशन नहीं किया गया तो बाद में अंगुली में ज्यादा परेशानी आ सकती है। बुद्धि प्रकाश को ऑपरेशन के खर्चे की चिंता होने लगी। चिकित्सक ने रोगी को बताया कि उसका मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःषुल्क इलाज किया जाएगा। चिरंजीवी योजना के तहत रोगी को भर्ती कर सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क किया गया। रोगी बुद्धि प्रकाश ने उपचार के बाद राजस्थान सरकार का आभार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से लोगों को शारीरिक पीड़ा से राहत मिल रही है।