Saturday, 29 August 2026

पुलिस पर हमला के पांच आरोपी गिरफ्तार : पुलिसकर्मियों से मारपीट और हथियार छीनने कर भागने का किया था प्रयास


पुलिस पर हमला के पांच आरोपी गिरफ्तार : पुलिसकर्मियों से मारपीट और हथियार छीनने कर भागने का किया था प्रयास

भरतपुर जिले की थाना कामां पुलिस ने 25 फरवरी को रोड जाम कर हंगामा कर रहे व्यक्तियों को समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर हथियार छीन कर भागने का प्रयास करने के साथ गोपालगढ़ कांड करने की धमकी देने के मामले में देवी गेट निवासी बशीर मेव, इशाक मेव , साबिर मेव एवं मुबीन मेव तथा नंदेरा निवासी शहीद मेव को गिरफ्तार किया है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को कामां थाना अधिकारी रामकिशन यादव वांछित अपराधी को पकड़ने जा रहे थे। रास्ते मे देवी गेट के पास 7-8 व्यक्ति पानी के विवाद के को लेकर आपस में झगड़ते दिखाई दिए। थानाधिकारी द्वारा समझाइश करने पर बशीर मेव, इशाक, साबिर और उसके परिवार वाले मामले को तूल देने लगे। बशीर और इशाक ने थाना अधिकारी को गोपालगढ़ कांड कर देने की धमकी भी दे डाली।

धमकी देने पर शांति भंग के आरोप में हिरासत में लेना चाहा तो वे मरने मारने पर उतारू हो गए। इन तीनों को छुड़ाने के लिए इनके परिवार के जुमा, पप्पू, धोला और घर की औरतें व बच्चे पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। कॉन्स्टेबल महेश के साथ मारपीट करते हुए जुमा बलपूर्वक पंप एक्शन गन छीन कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ कर हथियार वापस लिया। इस घटना पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एएसआई हरि ओम मय टीम द्वारा पुलिस पर हमला कर राज्य कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।




    Previous
    Next

    Related Posts