Saturday, 29 August 2026

मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण को भगाने में मदद करने वाले राजीव उपाध्याय पुलिस ने किया गिरफ्तार


मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण को भगाने में मदद करने वाले राजीव उपाध्याय पुलिस ने किया  गिरफ्तार


सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण को भगाने में मदद करने वाले राजीव उपाध्याय को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। सारण को पेपर देने वाले टीचर शेरसिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को सारण और उसके सहयोगी को कोर्ट में पेश किया। जहां से भूपेंद्र को 9 और उपाध्याय को 4 दिन के रिमांड पर सौंप दिया।

मामले के जांच अधिकारी उदयपुर अभय कमांड सेंटर के एएसपी महेंद्र पारीक ने बताया कि सारण से मिली जानकारी के आधार पर उसके साथी उपाध्याय को जयपुर से पकड़ा है। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

शेरसिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें बनाई हैं। जो अलग-अलग ठिकानों पर भेजी गई है।। 40 लाख रुपए में भूपेंद्र सारण के शेरसिंह से पेपर खरीदने की बात सामने आई थी। भूपेंद्र सारण ने फिलहाल और कोई नई जानकारी नहीं दी है।शेरसिंह आबू रोड के सरकारी स्कूल में हेड मास्टर के पद पर तैनात है। वह पिंडवाड़ा में रहता है।उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts