


पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर होंगी। दूसरा मुकाबला फर्स्ट इंडिया और चौक मीडिया के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रॉ के जरिए चार पूल बनाएं गए। पूल ए में फर्स्ट इण्डिया, जी न्यूज राजस्थान, दैनिक भास्कर, नेशनल इलेवन पूल बी में सच बेधडक, ए-वन पैंथर,फर्स्ट इण्डिया ब्लू, चौक मीडिया, पूल सी में दैनिक नवज्योति, प्रेस क्लब स्टार, सियासी भारत, प्रेस क्लब इलेवन, पूल डी में महानगर टाइम्स, न्यूज-18, टाइम्स ऑफ इण्डिया शामिल है।
पिंकसिटी प्रेस क्लब महासचिव रघुवीर जांगिड़ ने बताया कि इस लीग में प्रतिष्ठित समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 15 टीमें भाग ले रही है।