


खो-खो एक पारंपरिक भारतीय खेल है जो प्राचीन भारत से जुड़ा है। खो-खो उपमहाद्वीप में कबड्डी के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय टैग गेम है। एसआर स्पोर्ट्स एंड प्रमोशन और राजस्थान खो खो एसोसिएशन के सहयोग से राजस्थान खो खो लीग का मेगा इवेंट जून में आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी एसआर स्पोर्ट्स एंड प्रमोशन के सीईओ एंड फाउंडर अभिमान मेस्सी ने आज दी।
मेगा इवेंट में “अब राजस्थान मारेगा छलांग“ के नारे और ’खिलाड़ियों के विकास और प्रतिभा’ के उद्देश्य के साथ राजस्थान के विभिन्न शहरों से सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों बीकानेर राइडर्स, मेवाड़ वारियर्स, द जयपुर वारियर्स, चम्बल चैम्पियंस, जोधपुर बुल्स, भरतपुर पैंथर्स की भागीदारी देखी जाएगी। 20 लाख की पुरस्कार राशि वाली इस लीग में 200 खिलाड़ी 10 दिन में 13 मैच खेलेंगे।
डायरेक्टर, संदीप चौधरी ने बताया कि आज जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में शुभंकर ‘सुलतान‘ पोस्टर विमोचन समारोह के साथ लीग की औपचारिक शुरुवात की गयी। जिसमें मुख्य खेल अधिकारी राजस्थान, वीरेंद्र पूनिया; डीआईजी, संदीप सिंह चौहान; जेडी माहेश्वरी, ओनर अवार ग्रुप, शिव कुमार अवार; नेशनल हेड, बजाज फाइनेंस, शिव शर्मा; चेयरमैन, केकेएफआई, डॉ. असगर अली; राजस्थान खो खो एसोसिएशन के सयुक्त सचिव, अशोक कुमार; चेयरमैन, भवर सिंघ राघव; दिनेश चंद्र शर्मा, अनुप सिंह शेखावत, मुकेश बड़बड़वाल - शाहपुर, रोहिताश - सीकर, शयाममल और बावूलाल उपस्थित रहे। पिछले साल अगस्त में भारत की पहली अल्टीमेट खो खो नामक लीग का आयोजन किया गया था।