


होली को लेकर जगह-जगह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की शाम मान्यवास स्थित शिव विहार-सी में रंगीलो फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया गया।
होली मिलन समारोह में रंग-बिरंगे फूल, गुलाल व इत्र की जमकर होली हुई। इसमें भजन गायका वीना जुनेजा व सुमन शर्मा सहित सभी ने होली गीतों की प्रस्तुति कर खूब धमाल मचाया। उनके द्वारा गाए गीत 'गर जोर मेरो चालै, हीरे-मोत्यां से नजर उतार दूं' पर लोग मगन हो झूमते रहे। सबने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारे, फूलों व दीपों से सजाया गया था। कान्हा जी का श्रृंगार किया गया। देर रात तक कार्यक्रम हुआ।
महोत्सव में कार्यक्रम के संरक्षक हनुमान चौहान, अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, चंद्रशेकर योगी, राकेश शर्मा, बाबूलाल सैनी ,गोपाल आदि थे।