Saturday, 29 August 2026

राजस्थान और लिथुआनिया गणराज्य में व्यापार की अपार संभावनाएं : राजीव अरोड़ा


राजस्थान और लिथुआनिया गणराज्य में व्यापार की अपार संभावनाएं : राजीव अरोड़ा

लिथुआनिया के चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड कामर्स के 10 उद्योगों के 15 सदस्य व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लिथुआनिया और राजस्थान के मध्य द्विपक्षीय बिजनेस और आयात निर्यात के अवसरों को जानने के लिए आरएसआईसी और आरईपीसी चैयरमेन राजीव अरोड़ा, आरईपीसी सदस्यों और फोर्टी सदस्यों के साथ मुलाकात की।

राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल (आरईपीसी) द्वारा विदेशों में स्थित अन्य वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के साथ बिजनेस संबंध विकसित किये जा रहें हैं। आरईपीसी के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा द्वारा किए गए प्रयासों की इस श्रृंखला में एससीसीआईसी लिथुआनिया के अनुरोध को स्वीकार किया और उद्योग भवन के मीटिंग हॉल में यह बैठक हुई। 

फोर्टी ने हाल ही में अपने ओद्योगिक सदस्यों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आरईपीसी के साथ एमओयू किया है।

लिथुआनियाई चैंबर के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से व्यापार एवं वाणिज्य के अवसर की व्याख्या की। आरईपीसी द्वारा भी प्रस्तुति दी गई और राजस्थान के निर्यात परिदृश्य को प्रस्तुत किया गया। राजस्थान और लिथुआनिया के प्रतिनिधिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस, हस्तशिल्प, ऑटो कम्पोनेंट, पर्यटन आदि क्षेत्रों में बहुत अवसर उपलब्ध हैं। अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान हस्तशिल्प, फर्नीचर और ऑटो कम्पोनेंट, उद्योगों का हब है।

राजीव अरोड़ा ने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि राजस्थान सरकार जोधपुर में राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च 2023 तक करने जा रही है और लिथुआनियाई लोगों को भी एक्सपो का दौरा करना चाहिए। फोर्टी के प्रतिनिधियों ने भी व्यापारिक अवसर व्यक्त किए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के औद्योगिक संघों और विदेशी मंडलों के प्रतिनिधियों के मध्य इस प्रकार की लाइव चर्चा पहली बार आयोजित की गई थी। बैठक के अंत में यह निश्चित किया गया कि एमओयू करने और निर्यात संभावनाओं को जानने के लिए एक राजस्थान के व्यापार प्रतिनिधिमंडल को लिथुआनिया आमंत्रित किया गया ।




Previous
Next

Related Posts