


असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल की शपथ ग्रहण के बाद कटारिया नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के सरकारी निवास पर पीएम मोदी से भेंट की।
उन्होंने पीएम मोदी को असम के हालात की जानकारी दी और उनसे भविष्य में इस प्रकार के कामकाज को किया जाना चाहिए विस्तार से बातचीत हुई थी। पीएम मोदी ने कटारिया को राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने आसाम के हालात के बारे में विस्तार से चर्चा की और केंद्र सरकार द्वारा किन नीतियों पर लेकर कार्य किया जा रहा है उस पर भी विस्तार से बात की।
गृह मंत्री अमित शाह ने कटारिया को राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई प्रेषित की।