


शनिवार को आसाम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। कटारिया राज्यपाल की शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार शनिवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से उनके सरकारी निवास उप राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनकी धर्मपत्नी भी साथ थी।