Saturday, 29 August 2026

सिसोदिया गिरफ्तार, शराब नीति मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ , आईएएस अधिकारी ने लिया था नाम


सिसोदिया गिरफ्तार, शराब नीति मामले में सीबीआई ने 8 घंटे  की पूछताछ , आईएएस अधिकारी ने लिया था नाम

शराब नीति के मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। एक आईएएस अधिकारी ने  मनीष सिसोदिया का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हीं के कहने पर यह शराब नीति बनाई गई थी जिसके माध्यम से सरकार को मुनाफा नहीं हुआ बल्कि व्यापारियों को मोटा मुनाफा हुआ है।

सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उस अधिकारियों के साथ बैठकर पूछताछ की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। सीबीआई सोमवार को सिसोदिया को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले उनका मेडिकल टेस्ट होगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जांच में शामिल होने के लिए सिसोदिया घर से निकलने से पहले अपनी मां से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोड शो करते हुए सीबीआई ऑफिसपहुंचे। सिसोदिया के साथ उनके हजारों समर्थक भी थे। सभी हेडक्वार्टर के पास धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने धारा-144 लगा दी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय और आप सांसद संजय सिंह सहित कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए उन्हें हिरासत में लिया है।




Previous
Next

Related Posts