Saturday, 29 August 2026

दिल्ली-मुम्बई एक्स्प्रेस वे हाइवे पर रॉंग साइड आ रहे ट्रैक्टर से कार की आमने सामने टक्कर में असम राइफल का इंस्पेक्टर और पुत्री की मौत, पत्नी, पुत्र और पुत्री हुए घायल


दिल्ली-मुम्बई एक्स्प्रेस वे हाइवे पर रॉंग साइड आ रहे ट्रैक्टर से कार की आमने सामने टक्कर में असम राइफल का इंस्पेक्टर और पुत्री की मौत, पत्नी, पुत्र और पुत्री हुए घायल

दिल्ली-मुम्बई एक्स्प्रेस वे हाइवे पर रॉंग साइड आ रहे ट्रैक्टर से कार की आमने सामने टक्कर  में कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत कारोडा के ग्राम अजमेरीपुर निवासी सीमा सशस्त्र बल आसाम 64वीं बटालियन में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत जसवंत सिंह और उनकी पुत्री प्रियंका की मौत हो गई।

सड़क हादसे में पत्नी मिथलेश पुत्र दिव्यांश, पुत्री अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका एम्स चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। संसद भवन में कार्यरत मृतक इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के भाई शिवलाल ने बताया कि भाई जसवंत सिंह अपने ससुराल झिरका फिरोजपुर से परिवार के साथ दिल्ली आ रहे थे कि दिल्ली-मुम्बई एक्स्प्रेस वे हाइवे पर रॉंग साइड आ रहे ट्रैक्टर से कार की आमने सामने टक्कर हो गई।

हादसे में जसवंत सिंह और बेटी प्रियंका की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मिथलेश, पुत्र दिव्यांश, पुत्री अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका एम्स में उपचार चल रहा है। 

वहीं देर सायं को उनके पैतृक गांव अजमेरीपुर के मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, सैनिक, बहरोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रामचंद्र सैनी, पुलिस के जवान, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों से भी अधिक संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।




    Previous
    Next

    Related Posts