Saturday, 29 August 2026

कुल्हाड़ी से सांड की गर्दन काट वध करने वाला अज्ञात आरोपी 48 घंटों में गिरफ्तार


कुल्हाड़ी से सांड की गर्दन काट वध करने वाला अज्ञात आरोपी 48 घंटों में गिरफ्तार

थाना नावा शहर पुलिस ने 22 फरवरी को लूणवा गांव में सांड पर धारदार हथियार से वार कर गर्दन काट कर हत्या करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर 48 घण्टों के अंदर आरोपी श्रवणराम गुर्जर निवासी लुणवा थाना नावा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कुल्हाड़ी बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 22 फरवरी को लूणवा गांव निवासी गुलाब चंद ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि गांव के सांड की सभी गांव वाले देखभाल किया करते थे। सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने सांड के गर्दन पर वार किया। गर्दन कटने से सांड की मौत हो गई। रिपोर्ट पर राजस्थान गोवंश अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जोशी द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी गणेशाराम व सीओ संजीव कटेवा के सुपर विजन में एसएचओ धर्मेश दायमा की टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर 48 घंटे के अंदर आरोपी श्रवण राम गुर्जर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सांड बार-बार खेत में आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा था, आवेश में आकर उसने सांड की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।




    Previous
    Next

    Related Posts