Saturday, 29 August 2026

नेट थिएट पर तबले की थाप और चला उंगलियों का जादू


नेट थिएट पर तबले की थाप और चला उंगलियों का जादू

नेट थिएट कार्यक्रमों की श्रंखला में आज उभरते युवा  तबला कलाकार मानवेंद्र डांगी ने तबले पर अपनी उंगलियों का ऐसा जादू चलाया  की दर्शक वाह-वाह कर उठे l

नेट थिएट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया की  कलाकार मानवेंद्र डांगी  ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ताल- तीन ताल में एकल तबला वादन कर लोगों का आशीर्वाद पाया l इसके पश्चात उन्होंने  फ्रेश बंदी, पेशकार, अलग-अलग घरानों के कायदे, द्रुत लय में त्रिपल्ली- चौपल्ली आदि पेश की l इसके बाद मानवेंद्र ने धा तिट धाधा तिट के बाद  रेला, गत तिल्ली, फरमाइशी चक्रधार  गत, बजाकर लोगों की वाही वाही लूटी l 

मानवेंद्र ने तबले की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता और गुरु जो कि एक जाने-माने तबला वादक हैं, महेंद्र शंकर डांगी से ली l  उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला l इनके साथ हारमोनियम पर महेंद्र शंकर डांगी ने असरदार संगत कर कार्यक्रम को ऊंचाईया दी lकार्यक्रम का संचालन जीवितेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रकाश व्यवस्था तपेश शर्मा, कैमरा अनिल मारवाड़ी, मंच सज्जा जितेंद्र शर्मा, सागर एवं अंकित शर्मा नोनू  की रही l




    Previous
    Next

    Related Posts