


जयपुर में चंदलाई रोड वाटिका स्थित 70 फीट गहरे कुएं में शनिवार दोपहर एक युवक की लाश मिली है। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
सांगानेर सदर थाना के एसआई आशुतोष सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे चंदलाई रोड वाटिका स्थित कुएं से तेज बदबू उठने पर लोगों ने सूचना दी। 70 फीट गहरे कुएं से बदबू उठने पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल करने पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सिविल डिफेंस और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंट टीम की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत कर शव को निकाला गया।