Saturday, 29 August 2026

रीट की परीक्षा का 29 लोग पेपर सॉल्व करते पकड़े, परीक्षा दिलाई ,जालौर के युवक से 10 लाख में पेपर खरीदने की बात आई सामने, पेपर की आशंका !


रीट की परीक्षा का 29 लोग पेपर सॉल्व करते पकड़े, परीक्षा दिलाई ,जालौर के युवक से 10 लाख में पेपर खरीदने की बात आई सामने,  पेपर की आशंका !

रीट की मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही जोधपुर में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए 5 लोगों ने प्रवीण विश्नोई नाम के विद्यार्थियों से 40 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया। सांचौर निवासी अभ्यार्थी सुबह की पारी में एग्जाम देकर चला गया।

उन्होंने 10-10 लाख रुपए में अभ्यर्थियों से डील की। हालांकि गिरोह ने किसी से पैसे नहीं लिए थे। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था। इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे मिले प्रश्न पत्रों की जांच की गई तो ये एग्जाम के पेपर में नहीं मिले। पुलिस भी इसे फर्जी पेपर बता रही है। आरोपियों ने मैरिज होम में 3 कमरे बुक किए थे। यहां पकड़े गए सभी आरोपियों को पेपर सॉल्व करवाया जा रहा था। डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.30 बजे गिरोह ने बनाड़ रोड स्थित उदयगढ़ मैरिज होम में बुक किए थे।

मैरिज होम में पहले से शादी समारोह चल रहा था। इसलिए पुलिस ने सूचना मिलने पर सुबह 4.30 बजे सिविल ड्रेस में दबिश दी। पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस दरवाजे तोड़कर अंदर घुसी। इसमें 29 लोगों के पास से वाइट पेपर, शीट, पेन आदि मिले हैं। आरोप है कि इन्हीं में कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने सुबह 10 बजे अलग-अलग सेंटर पर एंट्री भी दिलवाई। पुलिस ने तर्क दिया कि पुलिस जांच के कारण अभ्यर्थी लेट हो गए थे इसलिए उन्हें प्रवेश दिलवाया।

पुलिस ने सुरेश जाट, मुकेश जोशी निवासी सांचौर, जालोर और रामेश्वर सहित 5 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मुकेश जोशी जोधपुर के केरू में कोचिंग चलाता था। प्रदेश के सात जिलों में आनन-फानन में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में याफा फैल गई कि पेपर लीक हो गया है। अप पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आखिर क्या है और पेपर लीक हुआ है या नहीं !

जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि अभी पेपरलीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पेपर लीक नहीं हुआ।




    Previous
    Next

    Related Posts