


राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय भंवर लाल शर्मा विधायक सरदारशहर के मृत्यु के पश्चात राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद खाली होने से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय संगठन जिला एवं ब्लॉक संगठन के चुनाव आवश्यक हो गए। ऐसे में राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर के अंतरिम अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी ने आदेश जारी कर अजमेर निवासी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा को चुनाव अधिकारी घोषित किया है। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी प्रांतीय संगठन जिला और ब्लॉक इकाइयों के चुनाव कराने के लिए दी गई है।
अजय शर्मा की नियुक्ति अजमेर के गौरव की बात है कि उन्हें राजस्थान प्रदेश के चुनाव अधिकारी नियुक्त करके अजमेर शहर को सम्मान दिया है। अजय शर्मा राजस्थान ब्राह्मण सभा के किसी भी पद और सदस्य नहीं होने पर भी बनाया जाना अजमेर गौरव की बात है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा राजस्थान की पुरानी संस्था होने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की सबसे विशाल अग्रणी संस्था है। चुनाव जिसने राजनीति से लेकर सभी क्षेत्रों में अपना अग्रणीय स्थान बना रखा है।चुनाव तिथि शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।