Saturday, 29 August 2026

निवाई से किसानों का पैदल मार्च जयपुर की तरफ कूच,किसानों को मिलें उनका वाजिब हक: अकबर खान


निवाई से किसानों का पैदल मार्च जयपुर की तरफ कूच,किसानों को मिलें उनका वाजिब हक: अकबर खान

किसानों की मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले की निवाई कृषि उपज मंडी से किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट एवं महासचिव अकबर खान की अगुवाई में किसानों ने जयपुर की तरफ पैदल कूच किया।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने कहा कि किसान अपनी मांगों एवं हक के लिए स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है।उन्होंने कहा कि किसान न कभी झुका है न ही झुकेगा क्योंकि वह   अपने हकों के लिए निकला है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों केें खेत को पानी ,फसल को दाम किसानों के मुद्दों को लेकर निवाई से पैदल यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई है वह शहीद स्मारक जयपुर पहुंचेगी जहां राज्य के चारों हिस्सो से पैदल यात्राएं पहुंचेगी।

पैदल यात्रा में युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, मुरली चौधरी, किसान नेता रतन खोखर, रामस्वरूप चौधरी, बत्ती लाल,रामलाल जाट,रामकरण आदि शामिल थे।

Previous
Next

Related Posts