


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने एक पत्र मुख्य सचिव उषा शर्मा को लिखकर राजस्थान प्राथमिक level-1 और उच्च प्राथमिक लेवल 2 विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 में सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक नेटबंदी कराने का आग्रह किया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि 25 फरवरी से 1 मार्च तक अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में इसके साथ ही अलवर, भीलवाड़ा, गंगानगर और टोंक में परीक्षा का आयोजन होगा इस दौरान सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक नेटबंदी कर दी जाए। फिलहाल मुख्य सचिव की ओर से संबंधित संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को इस प्रकार के निर्देश अभी तक तो जारी नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।